बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
 
पुलिस ने 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा व 1076 की जानकारी दी।
 
साथ ही साइबर अपराध से बचाव और पोक्सो, दहेज निषेध व घरेलू हिंसा कानूनों के बारे में बताया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें