नवीनतम
भारत
पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं वारंटियो के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 171/2026 धारा 87, 64(2)(m), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 5L/6 व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.09.2026 को थाना करमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शाहगंज से बैडाढ़ जाने वाले मार्ग पर बैडाढ़ पुलिया के पास से अभियुक्त सोनू पुत्र राजकुमार, निवासी नदिहार, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना करमा पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संतप्रसाद मिश्रा, थाना करमा, का0 राहुल कुमार, का0 दिपू कुमार शामिल रहे।


Comments