नवीनतम
फीचर्ड
जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लासपूर्ण मनाने की हो रही मनोयोगपूर्वक तैयारी
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:-
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रखंड मुख्यालय पाकुड़िया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह दिखने लगा है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव आकर्षक ढंग से मनाए जाने के लिए पाकुड़िया के राम-सीता मंदिर की साफ-सफाई व रंग-रोगन किए जा रहे हैं। इसके बाद मंदिर व परिसर की सजावट रंग-बिरंगी बिजली झालरों से की जानी है।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण विशेष रूप से कन्याएं एवं महिलाएं उपवास करती हैं। कृष्ण कन्हैया के प्रकट होने के बाद मंगल गीत गाए जाते हैं तथा भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर भक्तगण अपने घरों को प्रस्थान करते हैं।
जन्माष्टमी को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के नूनाडंगाल राधानगर सहित पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल दिख रहा है। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर पाकुड़िया पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।
Jharkhand jharkhand news local news Lord Krishna PAKUR jharkhand police krishna janmashtami Janmashtami Pakuria News Pakur news Police Security festival security Hindu Festival Pakuria Pakur District Religious Festival Religious Events Festival Celebration Janmashtami Festival Krishna Festival Janmashtami Celebration Ram Sita Temple Temple Decoration Krishna Devotees Janmashtami Puja Fasting on Janmashtami Krishna Worship Pakuria Temple Noonadangal Radhanagar Jharkhand Festivals Jharkhand Culture Pakur Local News Pakuria Local News Pakuria Police


Comments