खबर का हुआ असर 48 घंटे से बंद पड़ी विद्युत व्यवस्था हुई संचालित 

अधिकारियों ने लिया संज्ञान शुरू कराई विद्युत सप्लाई 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ नवाबगंज तहसील के विकासखंड भदपुरा में स्थित क्यों लड़ियां विद्युत उपकेंद्र है यहां से विकासखंड के 78 ग्रामों को बिजली सप्लाई की जाती है जो 48 घंटे तक बंद पड़ी रही भाग के किसी भी अधिकारी कर्मचारियों ने फोन तक उठाना संभव नहीं समझा इसके बाद इस खबर को स्वतंत्र प्रभात अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया इस पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ।
 
विद्युत व्यवस्था को संचालित कराया गया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली और स्वतंत्र प्रभात अखबार को बधाई दी ज्ञात रहे 48 घंटे तक बिजली व्यवस्था चालू न होने के कारण यहां के विकास कार्यालय के सभी कप्यूटर बंद पड़े रहे कोईभी सरकारी कार्य नहीं हो सका इससे पूरे क्षेत्र में बिजली केलिए हा हा कार मच गया था ।
 
विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा फोनभी ना उठाए जाने से लोग सकते में आ गए इसकी शिकायत एसडीम नवाबगंज सचिन यादव सेकी गई आयुक्त बरेली मंडल शंभूकुमार से की गई थी इसी खबर का प्रकाशन होने के बाद अधिकारियों की मेहनत रंगलाई और क्षेत्र की जनता को बिजली आपूर्ति प्राप्त हो गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें