भारत
जुलूस मार्ग, ईदगाह, मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों का किया पैदल निरीक्षण,ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश
बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, उतरौला में एएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
बलरामपुर। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस अधिकारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने उतरौला कस्बे का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य जुलूस मार्ग, ईदगाह, प्रमुख मस्जिदों, बाजार, चौराहों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर मौके की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरण, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाउडहेलर समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की।
संदिग्ध गतिविधि की तत्काल दें सूचना
पुलिस प्रशासन ने आमजन से बारावफात का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तत्काल डायल 112 अथवा संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता से सख्ती से निपटा जाएगा।
#SwatantraPrabhat #EidMiladUnNabi #ईदमिलादुन्नबी #PeaceAndHarmony #Barawafat #बारावफात #अमनऔरभाईचारा #BalrampurNews #बलरामपुरसमाचार #UtraulaNews #उतरौलासमाचार #PoliceAlert #पुलिसअलर्ट #SecurityArrangements #सुरक्षाव्यवस्था #BalrampurPolice #बलरामपुरपुलिस #ASP #अपरपुलिसअधीक्षक #VishalPandey #विशालपाण्डेय #PolicePatrolling #पुलिसगश्त #JuloosRoute #जुलूसमार्ग


Comments