भारत
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
बाजार शुक्ल पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कायम रहा अमन-चैन, सौहार्द का दिया संदेश
अमेठी। थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का त्योहार शुक्रवार को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाजार शुक्ल पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।बाजार शुक्ल कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।
इस दौरान पूरा क्षेत्र “मरहबा या मुस्तफा” के नारों से गूंज उठा। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी में एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।कस्बे में जुलूस मदरसा असरफुल उलूम चिश्तिया मस्जिद से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः मदरसा परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग रास्ते भर नात और सलाम पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी मनाते नजर आए।
इस अवसर पर हाफिज सुहेल खान ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरी उम्मत के लिए खुशी और प्रेरणा का दिन है। यह दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और शांति का पैगाम दिया।
उन्होंने समाज के लोगों से पैगंबर साहब की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत करने की अपील की। वहीं त्योहार के दौरान बाजार शुक्ल पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। पुलिस की सक्रियता के चलते त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
#SwatantraPrabhat #EidMiladUnNabi #ईदमिलादुन्नबी #ReligiousHarmony #धार्मिकसद्भाव #SocialHarmony #PeaceAndHarmony #Barawafat #बारावफात #HinduMuslimUnity #हिंदूमुस्लिमएकता #अमनऔरभाईचारा #IslamicFestival #इस्लामीत्योहार #PoliceSecurity #पुलिससुरक्षा #FestivalNews #त्योहारसमाचार #AmethiNews #अमेठीसमाचार #BazarShukla #बाजारशुक्ल #JuloosEMilad #जुलूसेमिलाद #सामाजिकसौहार्द


Comments