बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सनबीम वाराणसी ओवरऑल चैंपियन

3 आयु वर्गों के स्वर्ण पदक विजेता घोषित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का समापन सोमवार को हुआ। वाराणसी के सनबीम स्कूल की छात्राओं ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।28-30 किग्रा में अंकिता कुमारी आरपी मेमोरियल वैशाली, 30-32 किग्रा में तान्या कुमारी आरपी मेमोरियल, 32-34 किग्रा में सिंकी कुमारी बीएसकेडी गढ़वा और 34-36 किग्रा में आरोही जायसवाल सनराइज वाराणसी विजेता रहीं। 
 
36-38 किग्रा में अनन्या यादव और 38-40 किग्रा में बानी वर्मा दोनों पुलिस मॉडर्न इटावा से स्वर्ण जीता।  40-42 किग्रा फयेका तहजीब बीपीडीएवी गढ़वा, 42-44 किग्रा इशिका कुमारी जीन पॉल्स आरा, 44-46 किग्रा स्नेहा सैनी सेंट जेवियर्स गाजीपुर, 46-48 किग्रा खुशी कुमारी डीवाई पाटिल धनबाद और 48-50 किग्रा में आरोही थापा सनराइज वाराणसी ने बाजी मारी।42 किग्रा से कम में अनुप्रिया यादव पीटी रामचन्द्र प्रयागराज, 42-44 किग्रा में उम्रा खान खेलगांव प्रयागराज और 44-46 किग्रा में आयशा खान सेंट जेवियर्स गाजीपुर विजेता बनीं। 
 
46-48 किग्रा में महिका जीडी गोयनका दरभंगा, 48-50 किग्रा में खुशी कुमारी नारायण वर्ल्ड रोहतास, 50-52 किग्रा में श्रियांशी शर्मा एनपीएस गुरुकुलम गढ़वा और 52-54 किग्रा में अमिषा उजाला आरके सीएम गढ़वा ने स्वर्ण जीता। 54-57 किग्रा अंजलि यादव शाह फैज गाजीपुर, 57-60 किग्रा कृति सिंह डीवाई पाटिल धनबाद, 60-63 किग्रा आद्या बाजपेई रेड रोज लखनऊ, 63-66 किग्रा एंजल यादव सनबीम वाराणसी, 66-70 किग्रा परुल तिवारी जीजीएस रांची, 70-75 किग्रा मानवी सिंह राजर्षि अमेठी, 75-80 किग्रा पारी ग्वाल सनबीम वाराणसी और 80+ किग्रा में मैत्री सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल लखनऊ स्वर्ण पदक विजेता रहीं।
 
बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सनबीम वाराणसी ओवरऑल चैंपियन
 
45 किग्रा से कम में सान्वी कुमारी जीजीएस रांची, 45-48 किग्रा में वैष्णवी यादव हैप्पी मॉडल वाराणसी, 48-51 किग्रा में अर्पिता कुमारी और 51-54 किग्रा में नैवेद्या आनंद दोनों शाह फैज गाजीपुर से विजेता रहीं।54-57 किग्रा दीक्षा पाल पीटी रामचन्द्र प्रयागराज, 57-60 किग्रा आराध्या सिंह पीटी रामचन्द्र प्रयागराज, 60-64 किग्रा जान्हवी मिश्रा सनबीम वाराणसी और 66-69 किग्रा में संस्कृति द्विवेदी खेलगांव प्रयागराज ने स्वर्ण जीता।
 
69-75 किग्रा सृजन श्रेय सिंह, 75-81 किग्रा शीतल गुप्ता और 81+ किग्रा में गीत रंजन सिंह तीनों सनबीम वाराणसी की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।टीम चैंपियनशिप में सनबीम स्कूल वरना वाराणसी 52 पॉइंट्स के साथ प्रथम, शाह फैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर 27 पॉइंट्स के साथ द्वितीय और बीएसकेडी स्कूल नवादा बिहार 23 पॉइंट्स के साथ तृतीय स्थान पर रहा। 
 
प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब जीडी गोयनका दरभंगा की माहिका आर्या को दिया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि  दयाराम मौर्य और विशिष्ट अतिथि रोशन लाल उमरवैश्य रहे। इस अवसर पर डीपी सिंह, आनंद मोहन ओझा, मोहम्मद अनीस, सुनील सिंह, श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी  सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

About The Author

Post Comments

Comments