शॉर्ट सर्किट से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लगी आग

टला बड़ा हादसा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा की महेवा शाखा में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। एग्रीकल्चर चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित इस बैंक में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान और जनहानि को टाला जा सका।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे बैंक के ब्रांच हेड के केबिन में रखे कुछ बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते केबिन से धुआं उठने लगा। उस समय बैंक बंद था, लेकिन आसपास के स्थानीय निवासियों ने बैंक के शटर के नीचे से धुआं निकलता देखा।  लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नैनी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
 
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। साथ ही नैनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बैंककर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग में ब्रांच हेड केबिन में रखी टेबल, कुछ जरूरी फाइलें और 2 कंप्यूटर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

About The Author

Post Comments

Comments