बीजपुर से कांवड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना

भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

सावन के पावन अवसर पर शनिवार को बीजपुर क्षेत्र से कांवड़ियों का एक जत्था बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा शुरू की। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।

कांवड़ियों ने अपनी गाड़ियों को भगवा ध्वज, फूल-मालाओं और धार्मिक सामग्री से सजाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जत्थे में शामिल कांवड़िए भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग Read More ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

कांवड़ियों का कहना है कि वे बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा और परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

खाद्य पदार्थ  में मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग  एवं औषधि प्रशासन  की बड़ी कार्रवाई, संबधित को कड़ी चेतावनी Read More खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संबधित को कड़ी चेतावनी

भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों का जत्था जब बीजपुर से रवाना हुआ तो आसपास का माहौल शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर Read More अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें