पराग डेयरी के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक प्रकाश बिन्दु ने बीएमसी व प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण
नव नियुक्त प्रबंध निदेशक प्रकाश बिन्दु (आईएएस) ने शनिवार को प्रातः दुग्ध संघ लखनऊ (पराग) के मलिहाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
दुग्ध समितियों में लगे ऑटोमैटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट (एएमसीयू) तथा डेटा प्रोसेसिंग मिल्क यूनिट (डीपीएमयू) की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समितियों के सचिवों और दुग्ध उत्पादक सदस्यों से सीधे संवाद किया। भ्रमण के दौरान पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए।
लखनऊ, प्रदेशीय कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि० लखनऊ के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक प्रकाश बिन्दु (आईएएस) ने शनिवार को प्रातः दुग्ध संघ लखनऊ (पराग) के मलिहाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घुसौली जगदीशपुर स्थित बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) के साथ हमीरपुर दुग्ध समिति और अल्लूपुर दुग्ध समिति का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने बीएमसी और दोनों दुग्ध समितियों में लगे ऑटोमैटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट (एएमसीयू) तथा डेटा प्रोसेसिंग मिल्क यूनिट (डीपीएमयू) की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समितियों के सचिवों और दुग्ध उत्पादक सदस्यों से सीधे संवाद किया। भ्रमण के दौरान पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसके बाद प्रकाश बिन्दु ने चक गंजरिया, सुल्तानपुर रोड स्थित पराग डेयरी के तीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध प्राप्ति, डिस्पैच, प्रोसेसिंग, फिलिंग और गुणवत्ता परीक्षण सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की। प्लांट में चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए।
इस निरीक्षण के दौरान पराग के महाप्रबंधक आईबी सिंह, पीसीडीएफ के प्रभारी (समन्वय) राम चरन, पराग की कारखाना प्रबंधक सुषमा रानी सिंह तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रबंध निदेशक के इस औचक निरीक्षण से दुग्ध उत्पादकों में विश्वास बढ़ा है और पराग डेयरी की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Comments