वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा
न्यायालय एसीजेएम-10 इलाहाबाद द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी
प्रयागराज। मुठ्ठीगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय एसीजेएम-10 इलाहाबाद से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बच्चा यादव पुत्र बंगाली यादव, निवासी अहिराना, थाना मुठ्ठीगंज, प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना मुठ्ठीगंज में दर्ज मुकदमे से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ केस नंबर 409/2023 एवं अपराध संख्या 28/2022 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 452, 504, 506 तथा 354(क) में मामला दर्ज है। न्यायालय एसीजेएम-10 इलाहाबाद द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
prayagraj police swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh crime news Police Arrest प्रयागराज क्राइम न्यूज कानूनी कार्रवाई पुलिस घेराबंदी पुलिस कार्रवाई खबर गिरफ्तारी वारंट न्यायालय वारंट वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Crime Update प्रयागराज पुलिस कार्रवाई मुठ्ठीगंज थाना बच्चा यादव अपराध संख्या 28/2022 केस नंबर 409/2023


Comments