नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सेफ्टी टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम
नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस भरने से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार गणेश में देरी नवादा समोगर गांव में धर्मेंद्र के शेरवानी के निर्माणाधीन मकान में नया सेफ्टी टैंक बनाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे बेंदो गांव के रहने वाले निहाल और रजत शुक्ला शटरिंग खोलने के लिए टैंक के अंदर उतरे थे। इसी दौरान टैंक में भरी जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों युवक दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़े और बाहर नहीं निकल सके। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश पटेल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों के शव सेफ्टी टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचे तो परिजन और ग्रामीण औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोगरी टोल प्लाजा पर शव रखकर चक्का जाम कर बैठ गए। परिवार वालों की मांग थी कि निर्माण कार्य के दौरान हुई मौत के चलते दोनों मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने परिजनों को समझा-बुझाकर सरकारी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात जल निकासी व्यवस्था Drainage System civic issue नागरिक समस्या नैनी व्यापार मंडल Rainwater Logging नैनी जलभराव समस्या Naini Waterlogging प्रयागराज नाला व्यवस्था Prayagraj Drainage स्टेशन रोड जलभराव Station Road Issue मिर्जापुर रोड Mirzapur Road पीडीए लापरवाही PDA Negligence व्यापारियों की परेशानी Traders Problem Naini Traders Association बारिश में जलभराव


Comments