डी ए वी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी।
रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।
अनिल मिश्रा
राबर्ट्सगंज,सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चुर्क तिराहा स्थित डी.ए.वी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को यातायात प्रभारी निरीक्षक सोनभद्र नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों रेड,ग्रीन और येलो सिग्नल की
जानकारी,सड़क पार करने में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य,अध्यापक-अध्यापिका, यातायात कांस्टेबल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रही।


Comments