बेलन बरौंधा मार्केट में जलभराव, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज मीरजापुर। 


मीरजापुर।बेलन बरौंधा मे लगातार हुई बारिश के बाद बेलन बरौंधा मार्केट में जलभराव की स्थिति बन गई है। बाजार की मुख्य सड़क और कई दुकानों के सामने पानी भर जाने से राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई दुकानदारों ने बताया कि पानी भरने से ग्राहकों की संख्या कम हो गई है और व्यापार पर भी असर पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश में भी बाजार में पानी भर जाता है,

जो जल निकासी व्यवस्था की कमी को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द  जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

विधायक ने किया 12 लाख का कमरा महाविद्यालय को भेंट Read More विधायक ने किया 12 लाख का कमरा महाविद्यालय को भेंट

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार