नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हण्डिया पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध तमंचा बरामद।
कमिश्नरेट प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हण्डिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
कमिश्नरेट प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हण्डिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा तथा .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना हण्डिया क्षेत्र के औरा पुलिया के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से वाहन संख्या UP63 AV 4767 की चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा तथा .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संदीप कुमार, पुत्र शिवचंद भारतीया, निवासी ग्राम थुलमा धनकेशरा, थाना उतरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज तथा आकाश हरिजन, पुत्र हिन्चलाल, निवासी ग्राम जसवा चितावनपुर, थाना हण्डिया, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया में मु0अ0सं0-403/2026 के तहत धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा


Comments