खजनी तहसील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यज्योति श्रीवास्तव की टीम ने दी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को खजनी तहसील सभागार में बार एसोसिएशन खजनी के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों अधिवक्ताओं, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आनंद कटारिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि समय-समय पर होने वाले ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

शिविर में प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यज्योति श्रीवास्तव (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच- कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

देश में एनर्जी की कमी नहीं हैं : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी Read More देश में एनर्जी की कमी नहीं हैं : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, स्वच्छ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चलने पर उनका उपचार अधिक प्रभावी होता है।

ए एस पी शुभम अग्रवाल  भदोही द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों (प्रसिद्ध शिव मंदिरों) का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया गया जायजा । Read More ए एस पी शुभम अग्रवाल  भदोही द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों (प्रसिद्ध शिव मंदिरों) का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया गया जायजा ।

बार एसोसिएशन खजनी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ मल्लू लाल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने और लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं को यातायात की दी गई जानकारी Read More सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं को यातायात की दी गई जानकारी

IMG_20260805_152000

अपने संबोधन में डॉ. दिव्यज्योति श्रीवास्तव ने खजनी क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष घोषणा करते हुए कहा कि जो मरीज उनके माध्यम से उपचार के लिए एम्स जाएंगे, उन्हें परामर्श शुल्क में 10 प्रतिशत तथा विभिन्न जांचों में 25 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर अथवा अन्य चिकित्सा संस्थानों में उपचार संबंधी आवश्यक सहयोग भी हरसंभव उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता महेश दुबे ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अंत में आयोजकों ने चिकित्सकों की टीम, सहयोगी संस्थाओं तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने में अपोलो क्लिनिक गोरखपुर के प्रबंधक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, राज आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लोगों में विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार