ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बोलेरो ने मारी टक्कर, बोलेरो चालक घायल 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर‌

मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब ईंट लादकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे

ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल चालक को पास स्थित

मध्यप्रदेश के हनुमना सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती करवाया। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के  वई गांव निवासी 28 वर्षीय लल्लू राम सोमवार की रात अपने गांव से सवारियों को बैठाकर मीरजापुर छोड़ने गए थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हुआ रक्षाबंधन महापर्व Read More राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हुआ रक्षाबंधन महापर्व

सवारियों को छोड़ने के बाद मंगलवार भोर में घर लौट रहे थे। पांच बजे के करीब जैसे ही लहुरियादह गांव में पहुंचे तो अचानक झपकी आ जाने से ईंट लादकर मध्यप्रदेश की तरफ जा रहे

तेज रफ्तार बोलेरो ने दोपहिया वाहन में मारी टक्कर,पति-पत्नी गंभीर Read More तेज रफ्तार बोलेरो ने दोपहिया वाहन में मारी टक्कर,पति-पत्नी गंभीर

ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो चालक लल्लू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उपनिरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि बोलेरो चालक को

आनंदवन इंटर कालेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी Read More आनंदवन इंटर कालेज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अचानक झपकी आ आ गई जिससे बोलेरो ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक को गंभीर चोटें आई हैं और बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

घायल बोलेरो चालक को उपचार हेतु एनएचएआई की एंबुलेंस से हनुमना सीएचसी भेजा गया है। घायल बोलेरो चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार