ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी अलीगढ़ की संयुक्त कार्रवाई, ।

1.75 लाख रुपये के दो चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
प्रयागराज मंडल के अलीगढ़ स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹1,75,000 मूल्य के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
 
प्रभारी निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 21 जुलाई, 2026 को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 7 की लिफ्ट के सामने स्थित टीन शेड के नीचे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आतिफ पुत्र दिलशाद (उम्र 24 वर्ष), बरगद हाउस, थाना सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सैमसंग S-24 अल्ट्रा (बैंगनी रंग) तथा रियलमी 12 प्रो प्लस (नीला रंग) मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.75 लाख है। जांच में पता चला कि बरामद मोबाइल जीआरपी थाना अलीगढ़ में पूर्व से पंजीकृत मुकदमा से संबंधित हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त ट्रेनों में यात्रियों के सामान एवं मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें मजबूरी का हवाला देकर अन्य लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
 
इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ अलीगढ़ से उपनिरीक्षक धीरज चौधरी, हेड कांस्टेबल फुरकान खान एवं हेड कांस्टेबल गौरव (सीआईबी) तथा जीआरपी अलीगढ़ से उपनिरीक्षक गौरव वर्मा एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ/जीआरपी को देने की अपील की ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें