मौज एप पर नाबालिग को जाल में फंसाकर दुषकर्म करने वाला गिरफ्तार

चौकी प्रभारी व मिशन शक्ति प्रभारी ने एप पर ही जाल बिछाकर कानपुर बुलाकर किया गिरफ्तार 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर थाना सेन पश्चिम पारा के न्यू आजाद नगर निवासी एक नाबालिग लड़की से मौज एप पर चैट कर उसे अपने जाल में फंसाकर आगरा लेजाके उसके साथ दुषकर्म कर कानपुर सेन्ट्रल पर छोड़ जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कमिश्नरेट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7.07.2026 को शिकायतकर्ता निवासी न्यू आजाद नगर, कानपुर नगर के द्वारा थाना सेन पश्चिम पारा पर सूचना दी गई थी कि "उसकी पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष कक्षा 7 में पढ़ती है। 2/7/2026 को मैंने अपनी पुत्री को मोबाइल में कृष्णा नाम के लड़के से MOJ APP पर चैट करते हुए देखा था तो मैंने उसको डांट फटकार लगाई थी और समझाया बुझाया था।
 
जिस कारण 6/7/2026 को शाम को समय करीब 4.30 बजे मेरी बेटी कोचिंग करने के बहाने घर से प्रियदर्शिनी स्कूल गोपाल नगर के पास गयी थी तथा वहीं से बिना बताये कहीं चली गयी थी। शाम को जब काफी देर हो गई तो हम परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जब हम घर वापस आये तो मेरी बड़ी बेटी को एक नोट मिला जो मेरी छोटी बेटी की हैन्डराइटिंग में था मेरी नाबालिक पुत्री को MOJ APP पर चैट करने वाले लडके कृष्णा के द्वारा ही बहला फुसलाकर ले जाया गया है।
 
उक्त सूचना के आधार पर थाना सेन पश्चिम पारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में पाया गया कि अभियुक्त कृष्णा उपरोक्त जो मूल रूप से आगरा का रहने वाला है जो MOJ APP पर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित वादिनी की पुत्री से चैट करता था और उसी दौरान ही उसे अपनी बातों में बहला फुसलाकर 6.7.2026 को घर से बाहर बुलाकर प्रियदर्शनी स्कूल के पास से अपने साथ आगरा ले गया था जहाँ पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और दो दिन के उपरान्त कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया ।
 
तदोपरान्त पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के उपरान्त उक्त अभियोग में पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। चूंकि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त कृष्णा उपरोक्त MOJ APP पर CHAT करता था । चौकी प्रभारी न्यू आजाद नगर व मिशन शक्ति प्रभारी के द्वारा जाल बिछाकर MOJ APP पर ही उसको अपनी बातों में लेकर कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर बुलाया गया । जहाँ पर अभियुक्त कृष्णा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें