मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
30 उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ हरि पैलेस सगरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं महामंत्री राजेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने की। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 30 उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।
इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक की नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।
मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल शिक्षकों के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और सम्मान को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को देश, समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक करते हुए संस्कारवान नागरिक बनाएं।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हुई है। शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों की चिंता का यह महत्वपूर्ण उदाहरण है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे नई पीढ़ी को तैयार करने का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा देना आवश्यक है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय डिग्री कालेज रानीगंज प्रोफेसर श्याम नारायण यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सह-नोडल अधिकारी प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य पीबी डिग्री कॉलेज तथा प्रोफेसर शिवम श्रीवास्तव प्राचार्य मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय कालाकांकर रहे।
कार्यक्रम में प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अवधेश कुमार शर्मा, डॉ. सुशील कुमार द्विवेदी, डॉ. क्षमापति त्रिपाठी, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. कंचन, डॉ. अजय सिंह यादव, डॉ. नीलिमा, डॉ. रेशम, मोहित कुमार, शशांक कुमार, संदीप यादव, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष स्नेह शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मालती देवी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मो. अनीश एवं धर्मेन्द्र कुमार ओझा ने किया।
1.
pratapgarh news UP Government Scheme प्रतापगढ़ समाचार मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना Teacher Cashless Medical Scheme UP Uttar Pradesh Teachers Welfare Cashless Medical Card Higher Education Teachers योगी आदित्यनाथ योजना Teachers Health Insurance Health Security for Teachers ₹5 Lakh Cashless Treatment Degree College Professors Teacher Welfare Scheme


Comments