नवीनतम
फीचर्ड
स्त्री आर्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन
स्त्री आर्य समाज, गोविंद नगर ब्लॉक-2 की आयोजित आम एवं अंतरंग सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कानपुर। स्त्री आर्य समाज, गोविंद नगर ब्लॉक-2 की आयोजित आम एवं अंतरंग सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने वैदिक धर्म, सामाजिक समरसता, शिक्षा, संस्कार एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में वीरा चौपड़ा, चंद्रकांता गेरा एवं शकुंतला मेहन्दीरत्ता, प्रधान पद पर डॉ. संतोष अरोड़ा, उपप्रधान पद पर सरोज खन्ना, कविता कपूर एवं सुमन चौपड़ा, मंत्री पद पर शिवांगी अरोड़ा (मोंगा), उपमंत्री पद पर पूजा आर्या, श्वेता सचदेव एवं निधि गेरा, कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी दुआ, लेखा निरीक्षिका पद पर कमल दीवान तथा अंतरंग सभा के सदस्य के रूप में कृष्णा आनंद, बबीता गोस्वामी, ममता चौपड़ा, रानी मोंगा, पूनम मोंगा, जनक दुआ, प्रतीक्षा गेरा एवं प्रिया गेरा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समाज में शिक्षा, संस्कार, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक रूप से संचालित करने का विश्वास दिलाया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम स्त्री आर्य समाज, गोविंद नगर को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान प्रदान करेगी। कार्यक्रम का समापन वैदिक मंगलकामना एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
swatantra prabhat kanpur news uttar pradesh news women empowerment social service Govind Nagar Kanpur Educational Awareness Social Organization Community Leadership Stree Arya Samaj Arya Samaj Election Dr Santosh Arora Shivangi Arora Monga Saroj Khanna Meenakshi Dua Vedic Principles Maharshi Dayanand Saraswati Cultural Values Arya Samaj Activities Kanpur Society News


Comments