धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में दो वांछित गिरफ्तार।

थाना फाफामऊ पुलिस ने धर्म परिवर्तन के प्रयास से जुड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज। 
 
थाना फाफामऊ पुलिस ने धर्म परिवर्तन के प्रयास से जुड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर एक युवती को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
 
पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई 2026 को थाना फाफामऊ पुलिस टीम ने नव जीवन हॉस्पिटल से बेला कछार जाने वाली सड़क के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरताज अली (25 वर्ष) पुत्र रमजान अली तथा मो. इरफान (20 वर्ष) पुत्र मो. हारून के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से जनपद बहराइच के निवासी हैं और वर्तमान में शान्तिपुरम चौराहा, फाफामऊ स्थित एक बिरयानी की दुकान पर रह रहे थे।
 
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में थाना फाफामऊ में मु0अ0सं0-155/26 के तहत धारा 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मो. इरफान ने युवती को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी मामले में पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें