घोरावल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनामिया एवं कई थानों में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के कई अभियोगों में वांछित अभियुक्त प्रयागराज से गिरफ्तार

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना घोरावल पुलिस द्वारा ₹25,000 के पुरस्कार घोषित एवं जनपद सोनभद्र व अन्य जनपद के विभिन्न थानों में वांछित शातिर अपराधी राजेश सोनकर को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु मा. न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था तथा उस पर ₹25,000 का पुरस्कार भी घोषित था।वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना घोरावल पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18.07.2026 को प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क, जनपद प्रयागराज* से समय लगभग 19:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया पौधारोपण Read More भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया पौधारोपण

पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो सोनभद्र, प्रयागराज एवं कौशाम्बी जनपदों के विभिन्न थानों में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर अभियोगों में वांछित चल रहा था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मा.न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

जल, जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई तेज, आदिवासियों के हक की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी सपा Read More जल, जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई तेज, आदिवासियों के हक की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी सपा

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण राजेश सोनकर पुत्र कमलेश सोनकरउम्र – लगभग 27 वर्षनिवासी – ग्राम चकिया, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी।

प्रहर्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में अक्षरलोग युवा सम्मान लकी ड्रॉ एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन। Read More प्रहर्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में अक्षरलोग युवा सम्मान लकी ड्रॉ एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र,मु0अ0सं0-05/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र,मु0अ0सं0-341/2025, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज, मु0अ0सं0-16/2021, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मोहब्बतपुर पइंसा, जनपद कौशाम्बी, मु0अ0सं0-140/2022, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना

मोहब्बतपुर पइंसा, जनपद कौशाम्बी, मु0अ0सं0-89/2025, धारा 20/27(ए)/29/60/8 एनडीपीएस एक्ट, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0-84/2026, धारा 209 बीएनएस, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र मु0अ0सं0-110/2025, धारा 20/27(ए)/29/60/8 एनडीपीएस एक्ट, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0-146/2026, धारा 209 बीएनएस, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, थाना घोरावल , मुख्य आरक्षी राज सिंह राणा, मुख्य आरक्षी महताब खाँ, आरक्षी योगेश मिश्रा, आरक्षी प्रियज सिंह शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार