जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिये गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक अधिकारी कार्यालयों में बैठकर करें जनसुनवाई
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान हो सके।
Read More तहसील खजनी का शानदार प्रदर्शन, IGRS रैंकिंग में प्रदेश में 15वां और गोरखपुर में प्रथम स्थानसाथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनका मौके पर ही यथासंभव निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।


Comments