रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट एवं अस्पताल परिसर में उपद्रव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

दिनांक 17.07.2026 को वादी रमेश पुत्र कन्हई निवासी ग्राम भटौलिया, पोस्ट तेन्दु, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसके बड़े भाई एवं अन्य परिजनों के साथ खेत में कार्य करने के दौरान विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान पुनः कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्पताल परिसर में मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास तथा बीच-बचाव करने आए चिकित्सक एवं सहयोगी के साथ भी अभद्रता एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया।

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन Read More दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-598/2026 धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा. न्यायालय रवाना किया गया।

गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर पलटी, चालक समेत चार घायल Read More गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर पलटी, चालक समेत चार घायल

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :मोतीलाल मौर्या पुत्र जयनाथ, निवासी मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, राहुल मौर्या पुत्र स्व. विद्याप्रसाद, निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, शिवम मौर्या पुत्र स्व. विद्याप्रसाद, निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, विरेन्द्र मौर्या पुत्र शिवलाल, निवासी तिलौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, शिवलाल मौर्या पुत्र बुधई, निवासी तिलौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति Read More सोनभद्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

पुलिस द्वारा प्रकरण में नामजद एवं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार प्रचलित है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें