झूंसी में: तेज रफ्तार कार ने खेल रहे मासूम को रौंदा।, 

 झूंसी स्थित एक पेट्रोल पंप के बगल में त्रिपाल डालकर रहने वाले गरीब परिवार का एक मासूम बच्चा खेलते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
प्रयागराज।
 
 झूंसी स्थित एक पेट्रोल पंप के बगल में त्रिपाल डालकर रहने वाले गरीब परिवार का एक मासूम बच्चा खेलते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पूरा दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे। इसी दौरान एक मासूम खेलते-खेलते सड़क पर गिर गया। तभी सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने बच्चे को संभलने का मौका दिए बिना उसे कुचल दिया और आगे बढ़ गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
 
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
सूचना मिलते ही झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर कार और चालक की पहचान शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें