नवीनतम
फीचर्ड
शहर में ओवर स्पीड 297 वाहनों के चालान
नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है,
कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
आज की गयी कार्यवाही के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 40 ट्रक, 08 बस, 86 चार पहिया /दो पहिया 134 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 04 ट्रक, 04 बस, 98 चार पहिया /दो पहिया 106 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
गंगा बैराज पर 57 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजनमानस से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।
यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें । नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है।


Comments