नवीनतम
फीचर्ड
15 दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बस्ती जिले के कुदरहा मे एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं सुविधा संस्था द्वारा क्रियान्वित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,
बस्ती। बस्ती जिले के कुदरहा मे एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं सुविधा संस्था द्वारा क्रियान्वित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कुदरहा, प्राथमिक विद्यालय पिपरपाती एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परसाव की छात्राओं के लिए 15 दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षक करुणेश मणि पाठक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, साहस एवं विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित हो सके।
परियोजना प्रबंधक दीपक चंद्र द्विवेदी ने बताया कि ग्राम सेवा परियोजना के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्राओं को सुरक्षित, आत्मविश्वासी एवं सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध होगी।


Comments