नवीनतम
फीचर्ड
कटेश्वरपार्क मे महिलाओं से छेड़छाड़, एसपी से शिकायत
बस्ती जिले के गांधी नगर स्थित कटेश्वरपार्क मे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने चीर फाडकर फेंक देने की धमकी दिया है।
बस्ती। बस्ती जिले के गांधी नगर स्थित कटेश्वरपार्क मे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने चीर फाडकर फेंक देने की धमकी दिया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले मे हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। छुट्टियां व मौसमी आयोजन
विनय सिंह ने शिकायती पत्र के माध्यम से एसपी को अवगत कराया है कि मंगलवार को एक सम्भ्रान्त परिवार पार्क मे अपना जन्मदिन मनाने पहुंचा था। इसी बीच मो. कैफ पुत्र अहमद और साहिल पुत्र अहमद पहुंच गये और महिलाओं संग छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने और चीर फाड़ डालने की धमकी दी। विनय सिंह ने कहा जब से मो. कैफ की नियुक्ति गेट पर टिकट काटने के लिये हुई है पार्क मे छेड़छाड़ की घटनायें बढ़ गई हैं।
वह और उसके दोनो बेटे महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। अनेक परिवारों के लोग अपनी इज्जत बंचाकर चले जाते हैं शिकायत नही करते। ऐसे मे मो. कैफ और उसके दोनो बेटों को पार्क से हटाने की जरूरत है। अन्यथा की स्थिति मे किसी दिन मामला गंभीर हो जायेगा और जवाबदेही पुलिस व नगरपालिका प्रशासन की होगी।


Comments