तमसा की अंतिम सांसें: जलकुंभी का कहर, गंदगी का तांडव
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में सुर्खियां बटोरती है।
अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर से गुजरने वाली तमसा नदी का बड़ा हिस्सा इन दिनों जलकुंभी और गंदगी के साथ-साथ झाडियों में तब्दील हो चुका है।सबसे बड़ी बात तो यह है कि नगर पालिका अकबरपुर के द्वारा वार्ड क्षेत्र से निकलने वाला कचरा नदी के किनारे ही डंप किया जा रहा है।
तमसा नदी सफाई के नाम पर पालिका द्वारा इस तरह स्वच्छता अभियान की एक ऐसी मुहीम चलाई जाती है कि जिम्मेदार अधिकारी भी तमसा नदी में सफाई करते नजर आते हैं ।नगर पालिका अकबरपुर के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की मुहीम नदी के कुछ मीटर के हिस्से तक ही सीमित रह जाती है और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में सुर्खियां बटोरती है।
उस दौरान की वो तस्वीर जिसमें जिम्मेदार सफाई करते नजर आते हैं।जबकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि बरसात के पहले नगर पालिका द्वारा तमसा नदी की अगर सही तरीके से साफ सफाई कराई जाए तो नदी के किनारे बने मकान और शहजादपुर नई सड़क के किनारे बने दुकानों में जल भराव जैसी समस्या कभी उत्पन्न ही न हो।
अम्बेडकरनगर Swachh Bharat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news environmental protection local administration public health pollution control River Conservation Waterlogging Issue Water Pollution Civic Issues Green Environment Monsoon Preparedness Environmental News River Restoration Solid Waste Management तमसा नदी Tamsa River Akbarpur News Water Hyacinth Municipal Council Akbarpur River Cleaning Urban Sanitation Clean River Campaign


Comments