पार्षद ललित किशोर तिवारी, बारिश में भी संभाल रहे सफाई व्यवस्था
साफ-सफाई और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी जीत के बाद से ही क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वह प्रतिदिन वार्ड का भ्रमण कर लोगों से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास कर रहे हैं। सुबह से ही उनके कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का आना-जाना लगा रहता है, जहां वे सड़क, पेयजल, जल निकासी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।
पार्षद तिवारी इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करवा रहे हैं। हमारे प्रतिनिधि से बातचीत में ललित किशोर तिवारी ने कहा कि उनका लक्ष्य फैजुल्लागंज वार्ड को लखनऊ के 110 वार्डों में सबसे स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वार्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है।
पार्षद तिवारी ने कहा कि मौसम चाहे कैसा भी हो, वे लगातार क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का जायजा लेते हैं और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हैं। बारिश के दौरान जलभराव और जल निकासी की समस्याओं को दूर कराने के लिए भी वे लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वार्ड की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
lucknow news स्वतंत्र प्रभात लखनऊ uttar pradesh news infrastructure development urban development public service Cleanliness Drive Sanitation System Drinking Water Supply Rain Waterlogging Local Governance Civic Development Monsoon Preparedness Community Welfare Ward Councillor Public Grievances Road Maintenance फैजुल्लागंज वार्ड Lalit Kishore Tiwari Lucknow Municipal Corporation Drainage Management Swachh Ward Ward Inspection Ward Development


Comments