कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर राम जानकी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
नैनी रेलवे स्टेशन स्थित श्री राम जानकी मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनःप्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी रेलवे स्टेशन स्थित श्री राम जानकी मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनःप्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा कैबिनेट मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर पार्षद राकेश जायसवाल, जिला संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि कृष्णा (बबलू) तिवारी, नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, सेक्टर संयोजक जय कृष्णा तिवारी, मंदिर प्रबंधक त्रिभुवन चौरसिया, पत्रकार राकेश गुप्ता (बच्चा), विनोद जायसवाल, गुड्डू गैरेज, घनश्याम जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड का श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
uttar pradesh prayagraj India news prayagraj news bjp local news uttar pradesh news Hindu temple Bharatiya Janata Party jan kalyan sundarkand path indian culture Naini public representatives Social Event Community Event Religious Program Lord Ram Prasad Distribution Sanatan Dharma Naini railway station BJP Leaders Faith and Devotion Spiritual Gathering Hindu Festival Religious News Devotional Event Nand Gopal Gupta Nandi Nandi Birthday Shri Ram Janki Mandir Hanuman Ji Bhajan Aarti Temple Ceremony


Comments