बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत श्रम हितकारी पार्क तथा हेमवतीनंदन बहुगुणा महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान,।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 प्रदेशव्यापी बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नैनी के वार्ड संख्या 81 में 42वीं वाहिनी पीएसी के तत्वावधान में श्रम हितकारी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।कार्यक्रम में वार्ड 81 के पार्षद मयंक यादव ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। 
 
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना चाहिए।
 
इस अवसर पर वार्ड 40 के पार्षद प्रतिनिधि पवन यादव, संदीप द्विवेदी, विवेक यादव, विशाल जी, सुधीर प्रजापति, मृत्युंजय यादव सहित 42वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
 
हेमवतीनंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ महाअभियान के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश के संरक्षण एवं कुशल निर्देशन में आयोजित इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा रोवर-रेंजर इकाई के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
 
अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से लगभग 100 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा और संवर्धन से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
 
वृक्षारोपण अभियान के सह-संयोजक डॉ. भास्कर शुक्ला के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. नीतू सिंह, प्रो. सुवर्णा सरकार, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. मंजरी मिश्रा, एनएसएस प्रभारी डॉ. सुचित्रा कृष्णमूर्ति, रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. राजेश यादव एवं डॉ. मीनाक्षी राठौर सहित महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. होशिता गुप्ता, डॉ. आशित जायसवाल, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. नूर फातिमा, डॉ. हरगोविंद चौरसिया, डॉ. अंजना, संदीप सामंत सिंह, डॉ. रफत अनीस, डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. अर्चना राय, डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. नीति सिंह, डॉ. निरुपमा यादव, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. हेमलता, श्री ऋषि प्रताप सिंह, डॉ. प्रिया तिवारी एवं डॉ. भावना सिंह सहित।महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।गौरतलब है कि महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रयागराज जनपद के वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में भी वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार