फीचर्ड
चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता,02 अभियुक्त गिरफ्तार
01 बाल अपचारी को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में , कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
चोपन / सोनभद्र-
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया।
.jpg)
वादी द्वारा थाना चोपन पर भैंसों की चोरी के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 263/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
दिनांक 08.07.2026 को चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटेहरा, थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल से 02 अभियुक्त अमर राज उर्फ अमृत पुत्र राधेश्याम उम्र 22 वर्ष, ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, बबुन्दर विश्वकर्मा उर्फ बुल्ल पुत्र जितेन्द्र प्रसाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र व बाल अपचारी उम्र लगभग 15 वर्ष (पुलिस अभिरक्षा में)लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त पशुओं की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखा था तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र,. हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, का0 मन्टु सिंह, का0 सत्यम त्रिपाठी शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।


Comments