अनपरा पुलिस ने किया दुष्कर्म एवं धमकी देने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल पुत्र भागवत पाल, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 22 वर्ष को दिनांक 11.07.2026 को समय 10:57 बजे लोझरा चढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा गया।

वादिनी द्वारा थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 151/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के उपरांत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव,उ0नि0 अशोक सिंह, हे0का0 रामु राजभर शामिल रहे।

नवनिर्मित सभागार का विधायक विनय वर्मा ने किया लोकार्पण Read More नवनिर्मित सभागार का विधायक विनय वर्मा ने किया लोकार्पण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें