गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश

- योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

राजेश तिवारी Picture
Published On

गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा रविवार को प्रातःकाल मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत व कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया गया। इसके साथ ही भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह व पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी को अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।वहीं योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को राज्य प्रभारी द्वय के जरिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा कई योग साधकों को भी सम्मानित किया गया। 

 पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी व भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे के नेतृत्व व नगर संरक्षक दिनेश लाल श्रीवास्तव तथा तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व जिला संरक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह के गरिमामय उपस्थिति में पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्व दुर्गेश योगी जी को लखनऊ में योग गौरव सम्मान प्राप्त होने पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

विधानसभा के माथे के बदनुमा दाग बस स्टेशन के जीर्णोद्धार पर नहीं बोले सीएम Read More विधानसभा के माथे के बदनुमा दाग बस स्टेशन के जीर्णोद्धार पर नहीं बोले सीएम

सर्वप्रथम राज्य प्रभारीगण के द्वारा शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रातः कालीन योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभ को विस्तृत तरीके से बताया गया, दयानंद मौर्य व बहन पूनम जी के द्वारा बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत की गई ,योगी सूरज चौबे, राकेश साहनी व नन्हा योगी अमृत राज द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कराया गया।

बभनान मंडी में बदहाल शौचालय: दरवाजे गायब, गंदगी के बीच रखी पानी की टंकी, जिम्मेदार मौन Read More बभनान मंडी में बदहाल शौचालय: दरवाजे गायब, गंदगी के बीच रखी पानी की टंकी, जिम्मेदार मौन

राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान भगवान सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी,किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव ,युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे,सोशल मीडिया राज्य प्रभारी

धनुहा सड़क हादसा: इलाज के दौरान किशोर  ने तोड़ा दम Read More धनुहा सड़क हादसा: इलाज के दौरान किशोर  ने तोड़ा दम

बहन पल्लवी जी, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव , ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार सिंह, गोपाल दास केसरी, जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय , पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी दिनेश कुमार पाठक, रामकुमार त्रिपाठी, शैलेश कुमार ,मिथिलेश कुमार सिंह, बहन पूर्णिमा जी तथा उपस्थित योग साधकों के द्वारा योग गौरव सम्मान प्राप्त होने पर, पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी भ्राता दुर्गेश योगी जी को अंग वस्त्र,पगड़ी तथा स्वयं का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी संगठनो के पदाधिकारी व योग साधक उपस्थित रहे,जिसमें प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,कमलेश कुमार पांडेय ,धनंजय कुमार मिश्रा, शिव नारायण लाल श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, चंद्र बहादुर सिंह,

हीरालाल,उमाशंकर सिंह रामसेवक पांडेय,रूपनारायण सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे ,राजू सोनी,मनोज चौधरी, विनोद कुमार मिश्रा ,उमेश कुमार तिवारी, लक्ष्मी नारायण पांडेय ,डॉक्टर मनोज चौधरी, एसपी मेहता, बृजेश कुमार यादव,डॉ वैभव शर्मा, अनुराग , हौसला प्रसाद तिवारी, राजकुमार पटेल, साहित्य सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा,शिवनाथ मेहता, नागेश सिंह, बृजेश कुशवाहा,अशोक कुमार गुप्ता,हेमंत जैन, नरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम ,सतीश ,संजय कुमार समेत काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

राज्य प्रभारी भगवान सिंह व दुर्गेश योगी जी के द्वारा जनपद सोनभद्र मे योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए मीडिया के भाई राजेश पाठक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य प्रभारी जी के द्वारा योग व संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, परम पूज्य स्वामी जी के सपनों को साकार करने के लिए योग साधकों का बीच-बीच में उत्साह वर्धन भी किया गया। पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी के द्वारा जिले के सभी प्रभारी को रुद्राक्ष की माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी ने जनपद सोनभद्र के सभी तहसीलों से आए हुए पदाधिकारी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए, कहा गया कि बीच-बीच में इस तरह के कार्यक्रम सभी तहसीलों में होते रहने से संगठन को मजबूती प्रदान होगा, तथा योग साधकों में उत्साह बना रहेगा। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें