पिपरी पुलिस ने एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कटिबद्ध है।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित/मफरूर/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 05.07.2026 को चौकी प्रभारी रेनुकूट उ0नि0 जितेन्द्र सरोज मय पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0नं0-3487/2005, धारा 379/411 भादवि से संबंधित लंबे समय से फरार चल रहे मफरूर अभियुक्त अलख सोनी पुत्र गरीब चन्द्र
सोनी, निवासी चित विश्राम, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड), हाल पता- झोपड़ी, शिवा पार्क, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 61 वर्ष को चितविश्राम, नगर उटारी से दिनांक 05.07.2026 को समय 22:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष, थाना पिपरी, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Comments