मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

शिक्षकों के हित एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी के लिए प्रति छात्र-छात्रा ₹1200 की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का भी निष्पादन किया गया।

जनपद सोनभद्र में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने देखा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगी।

प्रदेश में नंबर वन बनेगी मातृशक्ति - गंगा धाकड़ Read More प्रदेश में नंबर वन बनेगी मातृशक्ति - गंगा धाकड़

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, समाज कल्याण राज्य मंत्री के प्रतिनिधि संजीव कुमार तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बरेली उप कृषि निदेशक (शोध) संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, बिलवा में हुआ आयोजित  Read More बरेली उप कृषि निदेशक (शोध) संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, बिलवा में हुआ आयोजित 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें