एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। 
 
प्रयागराज।
 
 थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।
 
पुलिस के अनुसार, माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-4, कौशाम्बी द्वारा मुकदमा संख्या 561/17, एनबीडब्ल्यू संख्या 613/18, धारा 135 विद्युत अधिनियम, थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी से संबंधित गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी वारंट के अनुपालन में थाना पूरामुफ्ती पुलिस सक्रिय थी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें