राजमिलान में पशु चोरों का आतंक, गांव में मचा हडकंप

09 पशु चोरी,पशुपालक का लाखों का नुकसान, बड़े वाहन से चोरी की आशंका

राजेश तिवारी Picture
Published On

बीजपुर थाना क्षेत्र का मामला

संतोष कुमार गुप्ता ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

बीजपुर /सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम राजमिलान में पशु चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। गांव निवासी केशी कुमार गुर्जर पुत्र दिनेश राम गुर्जर जो पशुपालन कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं, के पशुबाड़े से अज्ञात चोर 3 भैंस, 3 पड़िया और 3 पड़वा चोरी कर ले गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पीड़ित द्वारा थाना बीजपुर में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 9 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके पशुबाड़े से सभी पशुओं को खोलकर ले गए। सुबह जब वह पशुबाड़े पहुंचे तो सभी पशु गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर अक्सर लटका रहता है ताला,  लोग परेशान Read More सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर अक्सर लटका रहता है ताला,  लोग परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ 9 बड़े मवेशियों की चोरी बिना किसी बड़े वाहन के संभव नहीं है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि संगठित पशु चोर गिरोह किसी बड़े वाहन से मौके पर पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचीं मंडलायुक्त Read More निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचीं मंडलायुक्त

पीड़ित ने थाना बीजपुर में तहरीर देकर चोरी गए पशुओं की बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और पशु चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अटल आवासीय विद्यालय बेलहट प्रदेश में प्रथम,  छात्रों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित Read More अटल आवासीय विद्यालय बेलहट प्रदेश में प्रथम,  छात्रों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें