मोबाइल चार्जर लगाते समय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नरोईयादामर का मामला
कोन / सोनभद्र -
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नरोईयादामर में शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे अनुज गिरी पुत्र श्यामलाल गिरी उम्र लगभग 30 वर्ष घर में मोबाइल चार्जर लगाते समय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी । जिसे परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विंढमगंज ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने देखते मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बतादें कि मृतक घर में रहकर ही अपने चार बच्चों का भरण पोषण करता था उनके उपर से पिता का साया हट गया।

मृतक का फाईल फोटो
जिसके क्रम में स्थानीय लोगों व परिजनों ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग किया है।इस बावत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोबाइल चार्जर लगाते समय युवक की मौत हो गयी है जिसे पीएम के लिए भेजा जा रहा है।


Comments