1 जुलाई से 31 अगस्त तक सोनभद्र में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लागू

जलधाराओं के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करने के लिए किसी प्रकार का अवरोध खड़ा करना तथा मत्स्य बीज, अंगुलिका अथवा मछलियों को पकड़ना या नष्ट करना प्रतिबंधित रहेगा व उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्रवाई की जायेगी- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद में मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट चर्चित गौड़ ने 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक सभी नदियों, तालाबों एवं जलाशयों में मत्स्य आखेट (मछली पकड़ने) पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी करते हुए संबंधित विभागों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रतिबंध अवधि में किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रजननशील मछलियों को पकड़ना, मारना, बेचना अथवा पकड़ने का प्रयास करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही विस्फोटक पदार्थों, विषैले रसायनों अथवा अन्य अवैध साधनों से मछली पकड़ने पर भी सख्त रोक रहेगी।

मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण पर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की बैठक, 6 जुलाई तक मांगे सुझाव व आपत्तियां। Read More मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण पर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की बैठक, 6 जुलाई तक मांगे सुझाव व आपत्तियां।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि रिहंद, धंधरौल, कड़ियाताल, पुरखासताल, जीवारताल सहित सभी संबंधित जलाशयों के ठेकेदार 30 जून की मध्यरात्रि से अपनी नाव एवं जाल जलाशयों से बाहर कराना सुनिश्चित करें। क्षेत्रीय मत्स्य प्रभारियों को प्रतिबंध अवधि में जलाशयों में मत्स्य आखेट पूर्णतः बंद कराने तथा नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

चिलबिला में अखाड़ों को सम्मानित कर किया गया रवाना Read More चिलबिला में अखाड़ों को सम्मानित कर किया गया रवाना

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जलधाराओं के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करने के लिए किसी प्रकार का अवरोध खड़ा करना तथा मत्स्य बीज, अंगुलिका अथवा मछलियों को पकड़ना या नष्ट करना प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में अवैध सामग्री एवं पकड़ी गई मछलियां जब्त की जाएंगी तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम, 1948 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात Read More प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें