बीजपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट में 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार  गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के कुशल निर्देशन में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

शनिवार दिनांक 04.07.2026 को थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मा. अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में मु0नं0-560/2021, धारा-427 भादवि से संबंधित 04 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान ग्राम नेमना से गिरफ्तार किया गया।

बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप  Read More बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप 

गिरफ्तारी के दौरान मा. सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

लाइन लॉस घटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने पर डीएम सख्त, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देश Read More लाइन लॉस घटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने पर डीएम सख्त, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-मोहन राम उर्फ महेन्द्र राम गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 42 वर्ष, राजलाल गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 56 वर्ष, लल्लूराम गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 45 वर्ष, चिन्तामनी देवी पुत्री स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 53 वर्ष समस्त निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।

चिकित्सकों ने दी डॉ. सैमुएल हैनिमैन को श्रद्धांजलि Read More चिकित्सकों ने दी डॉ. सैमुएल हैनिमैन को श्रद्धांजलि

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बीजपुर  राजेश कुमार सिंह जनपद सोनभद्र, उ0नि0 दीनानाथ राम , हे0का0 भानू प्रताप यादव, रि0का0 मनीष कुमार ,म0रि0का0 प्रियंका ,का0चालक कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें