रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का सफल अनावरण

दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया समरसेबल पंप बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समरसेबल पंप बरामद किया गया है।

दिनांक 26/27 जून 2026 की रात्रि में वादी रामनरेश मौर्य (अधिवक्ता) के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा वहां लगा समरसेबल पंप चोरी कर लिया गया था।इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-554/2026, धारा 331(4), 305ए बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।दिनांक 04/05 जुलाई 2026 की रात्रि में क्षेत्र भ्रमण एवं रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुसौली पोखरा से लोहबईया मार्ग स्थित रेलवे लाइन के पहले पुलिया के पास* घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक अदद समरसेबल पंप बरामद हुआ।

मई-जून की भीषण गर्मी में समाजसेवी पी के तिवारी ने चलाया जनजागरूकता अभियान Read More मई-जून की भीषण गर्मी में समाजसेवी पी के तिवारी ने चलाया जनजागरूकता अभियान

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिनांक 26/27 जून 2026 की रात्रि में रामनरेश मौर्य (अधिवक्ता) के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां लगा समरसेबल पंप चोरी किया था। चोरी किए गए समरसेबल पंप को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

नैनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, दो दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी Read More नैनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, दो दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश:ऋषभ विश्वकर्मा  पुत्र  जवाहिर विश्वकर्मा उम्र : लगभग 23 वर्षनिवासी : ग्राम बिजरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, आशीष यादव पिता का नाम : दिनेश यादव उम्र : लगभग 21 वर्ष निवासी : ग्राम सहिजन कला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। अभियुक्तगणों के पास से एक अदद चोरी किया गया समरसेबल पंप (मॉडल एवं सीरियल नंबर के आधार पर वादी द्वारा पहचान किया गया)।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर में स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी Read More खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर में स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी अवधेश प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, आरक्षी अम्बुज सिंह, रि0आ0 अमित शुक्ला, रि0आ0 हरिश्चन्द्र शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें