नवीनतम
फीचर्ड
प्रदेश में नंबर वन बनेगी मातृशक्ति - गंगा धाकड़
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर लोक संन्यासी महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के हिंदुत्व व विकास के प्रति पूरी तरह से समर्पित
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
मातृशक्ति विश्व हिंदू महासंघ संगठन का एक प्रमुख स्तंभ है, जो उत्तर प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर लोक संन्यासी महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के हिंदुत्व व विकास के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़ ने एक वर्चुअल बैठक कही। गंगा धाकड़ ने कहा कि,हमें मेनबॉडी के विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के साथ मिलकर विश्व हिंदू महासंघ संगठन को आगे बढ़ाना है।
बैठक का संचालन कर रहीं विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा ने विश्व हिंदू महासंघ संगठन के विस्तार हेतु क्षेत्रीय अध्यक्षों को नियुक्ति, निष्कासन व पद परिवर्तन का अधिकार भी दे दिया। संगीता मिश्रा ने जोर देकर यह भी कहा कि, किसी को भी विश्व हिंदू महासंघ संगठन में जोड़ने या हटाने से पहले मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़ की अनुमति जरूरी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष गण आशा सभरवाल, आशा शर्मा व नीलम गिरी ने कहा कि,हमें मेंन बॉडी के मंडल प्रभारियों व जिला अध्यक्षों से राय परामर्श करके ही विश्व हिंदू महासंघ संगठन का विस्तार करना चाहिए। क्षेत्रीय महामंत्री गण सुनीता मेहता व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कहा कि हम अध्यक्ष व महामंत्री एक-एक संभाग लेकर विश्व हिंदू महासंघ संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बना सकती हैं। उक्त के अतिरिक्त विंध्यवासिनी प्रजापति,पुष्पलता सिंह, अनीता द्विवेदी,नीलम राणा,रेनू गुप्ता,दीपमाला शर्मा ,दृष्टि त्यागी व निशा माहेश्वरी ने कहा कि,हमें 30 जुलाई तक सभी जनपदों में जिला अध्यक्षों के नियुक्ति कर लेनी चाहिए।
मेन बॉडी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने कहा कि हमें प्रकोष्ठों के साथ मिलकर विश्व हिंदू महासंघ संगठन को मजबूत बनाना है।बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मातृशक्ति ने सबसे पहले अपने क्षेत्रीय अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक कराके मेंनबॉडी व प्रकोष्ठों को प्रोत्साहित किया ।


Comments