विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख प्रकाशित
12 जुलाई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज कराए जा सकते हैं सुझाव एवं आपत्तियां
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अ.जन.जा.) एवं 403-दुद्धी (अ.जन.जा.) के मतदेय स्थलों का आलेख दिनांक 04 जुलाई, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। उक्त आलेख को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी अपलोड कर आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण से अपील की है कि यदि मतदेय स्थलों के संबंध में किसी प्रकार का सुझाव अथवा आपत्ति हो, तो उसे लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय, सोनभद्र में 12 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, ताकि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा सके।


Comments