मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह यात्रा विजयपुर धाम जाकर समाप्त हुई। 

मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई

सिद्धार्थनगर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Read More सिद्धार्थनगर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

श्री विंध्य विजयपुर हिंडोला शीतला संघ विंध्याचल की ओर से हिंडोला माता की झांकी चिकान टोला, पूरब मोहल्ला, बरतर तिराहा, कोतवाली गली, मां विंध्यवासिनी माता मंदिर होते हुए पश्चिम मोहल्ला, चामुंडा देवी, राम जानकी मंदिर होते हुए निहुत महावीर मंदिर पहुंची। 

बर्रा एलिवेटेड पुल पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही समेत दो की मृत्यु, एक सिपाही घायल  Read More बर्रा एलिवेटेड पुल पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही समेत दो की मृत्यु, एक सिपाही घायल 

मंगलवार की शाम हिंडोला माता को लेकर भक्त नंगे पांव पैदल ही शिवपुर बाजार स्थित अष्टभुजा मंदिर गए। 

महिलाओं से झपट्टामारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार Read More महिलाओं से झपट्टामारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई

मनीष रावत के नेतृत्व में बरम बाबा होते हुए ध्वज व पताका के साथ माता की झांकी विजयपुर धाम की ओर रवाना हुई। देर रात विजयपुर धाम हिंडोला माता की झांकी पहुंचने पर वहां पूजन-अर्चन किया गया। 

कमेटी द्वारा मां शीतला की भव्य श्रृंगार-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम में विजयपुर हिंडोला शीतला संघ के अध्यक्ष पप्पू पांडेय, मंत्री मनीष रावत, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार उर्फ रिंकू, झुल्लन गुप्ता, रामजी सोनकर, मुन्ना पांडेय, मुकेश जायसवाल, बिट्टू पांडे, जन्म पटेल, राहुल पांडे, ज्ञानू पाल, रामजी माली सहित सैकड़ों भक्त पैदल यात्रा में शामिल हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें