मुकेश हत्याकांड :  पीड़ित परिवार से मिले नगर विकास राज्यमंत्री मंत्री, 1 लाख की आर्थिक मदद की, कहा दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दूल्हा  शुमाली टोला पिपरहवा में विगत दिनों हुई स्व० मुकेश गुप्ता  की निर्मम हत्या की घटना के उपरांत भारतीय तैलिक साहू राठौर

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर। जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दूल्हा  शुमाली टोला पिपरहवा में विगत दिनों हुई स्व० मुकेश गुप्ता  की निर्मम हत्या की घटना के उपरांत भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा  के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री   राकेश राठौर  ने स्व० मुकेश गुप्ता के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
 
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद, अमानवीय एवं हृदयविदारक घटना है, जिसने न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। दुःख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने ने अपने निजी वेतन से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे स्वयं को अकेला न समझें। सम्पूर्ण समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है और दोषियों को हर हाल में कानून के कठघरे तक पहुंचाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा और अधिक से अधिक मुआवजा दिलाया जाएगा । उन्होंने  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश मंत्री शम्भू नाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष लालजी गुप्ता, शुभम गुप्ता, सूरज गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, प्रधान केदार गुप्ता, तोलन गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, प्रहलाद,  हरि गोविंद,  युगल किशोर,  रोहित समेत   सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें