तालाब में 30 कुंतल मछलियां मरीं,मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान

तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप,गांव के ही युवक पर जताया संदेह

Swatantra Prabhat Picture
Published On

न्याय के लिए चौकी से कोतवाली तक भटक रहा पीड़ित,कार्रवाई का इंतजार

लालगंज (रायबरेली)
 
सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला गांव में तालाब में पाली गई मछलियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने का मामला सामने आया है।घटना से मत्स्य पालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।तिवारीपुर कला निवासी हरिश्चंद्र पुत्र गोवर्धन के अनुसार,उन्होंने तालाब में मत्स्य पालन कर रखा था।
 
उनका कहना है कि 27 जून की सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो वहां लगभग सभी मछलियां मृत अवस्था में तैरती मिलीं।पीड़ित की मानें तो करीब 30 कुंतल मछलियां मर गईं,जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।हरिश्चंद्र ने बताया कि तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया,जिसके कारण मछलियों की मौत हुई।उन्होंने गांव के पिंटू निर्मल पर संदेह जताते हुए सरेनी थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का आरोप है कि भोजपुर पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिला।
 
वहीं रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर भी मामले की शिकायत की है।पीडित का कहना है कि वह पुलिस चौकी भोजपुर और सरेनी कोतवाली के बीच लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं,लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।वहीं,सूत्रों की मानें तो चौकी इंचार्ज भोजपुर द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।अब क्या सच क्या झूठ यह पुलिस की जांच का विषय है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें