नवीनतम
सम्मानित कर रो. क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने की नये सत्र की शुरूआत
बस्ती जिले में रोटरी के नये सत्र 2026-27 के पहले दिन शहर के नामचीन चिकित्सकों एवं चार्टड एकाउंटेन्ट को उनके कार्यस्थल पर जाकर सम्मानित किया गया।
बस्ती। बस्ती जिले में रोटरी के नये सत्र 2026-27 के पहले दिन शहर के नामचीन चिकित्सकों एवं चार्टड एकाउंटेन्ट को उनके कार्यस्थल पर जाकर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल की ओर से नये सत्र के अध्यक्ष राजेश कुमार ओझा के नेतृत्व मे आयोजित इस कार्यक्रम मे चिकित्सकों ने एक दूसरे को डाक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनायें दी औा सेवा के प्रति अपना समर्पण दोहराया।
सम्मानित किये जाने वालों मे प्रमुख रूप से आईएमए अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. रंगजी द्विवेदी, डा. अजय कुमार चौधरी, डा. हिमांशी ग्रोवर, डा. वीरभद्र स्वामी, डा. एम.के. सिन्हा तथा चार्टड अकाउंटेन्ट अभिषेक मणि त्रिपाठी शामिल रहे। रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के असिस्टेन्ट गवर्नर रो. लक्षमीकान्त पाण्डेय ने सभी कां चिकित्सा सेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिये धन्यवाद दिया और कहा हमे एकजुट होकर स्वास्थ्य शिक्षा व सेवा के क्षेत्र मे नई ऊंचाइयां हासिल करनी हैं।
असि. गवर्नर लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने बताया कि वाराणसी मे पिछले सत्र 2025-26 के समापन पर आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह मे रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल को पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, रक्तदान सहित अन्य सामाजिक कार्यों के लिये कुल 14 अवार्ड मिले। जबकि लक्ष्मीकान्त पाण्डेय को डी.जी. द्वारा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव रो. मुनीरूद्दी अहमद, उपाध्यक्ष रो. त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, रो. आशीष पुखराल, रा.े मनीष कुमार सिंह, रो. कलीमुल्लाह खान, रो. नरेश सडाना आदि का योगदान रहा।
Education Basti basti news uttar pradesh news blood donation doctors day social service health awareness public service Laxmikant Pandey Community Service environment protection Community Welfare Rotary Club Basti Central Rotary International National Doctors Day Rajesh Kumar Ojha IMA Basti Dr Anil Kumar Srivastava Dr Rangji Dwivedi Dr Ajay Kumar Chaudhary Dr Himanshi Grover Dr Veerbhadra Swami Dr MK Sinha Abhishek Mani Tripathi Chartered Accountant Medical Professionals Healthcare Service Doctor Felicitation Rotary Awards District Awards 2025-26 Social Organization Medical Excellence Rotary District Doctors Appreciation Healthcare Leadership


Comments